लाइव न्यूज़ :

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं आया सामने

By भाषा | Updated: March 16, 2021 09:50 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, 16 मार्च अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 का एक भी नया मामला सामने नहीं आया और केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 5,031 बनी हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में अभी तीन लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है और संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या 4,966 है।

अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में वायरस से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया और मृतक संख्या 62 बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश प्रशासन ने अभी तक 2,94,094 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की है और लोगों के संक्रमित पाए जाने की दर 1.71 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में सोमवार तक 11,923 स्वास्थ्य पेशेवरों और अग्रिम मोर्चे के कर्मियों को टीका लगाया जा चुका है और 45 साल से अधिक उम्र के 1,571 लोगों को टीका लग चुका है। कुल 3,686 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके की दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता