लाइव न्यूज़ :

अंडमान में लगातार सातवें दिन कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं

By भाषा | Updated: November 22, 2021 11:10 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, 22 नवंबर अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में लगातार सातवें दिन कोविड-19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण के कुल 7,676 मामले हैं। द्वीप समूह में 14 नवंबर को चार नए मामले सामने आए थे और इसके बाद से कोई नया मामला नहीं आया।

उन्होंने बताया कि अंडमान-निकोबार में कोविड-19 के अब केवल दो उपचाराधीन मामले हैं और दोनों मरीज दक्षिण अंडमान जिले में हैं, जबकि उत्तर और मध्य अंडमान-निकोबार में संक्रमण का कोई उपचाराधीन मरीज नहीं है।

अधिकारी ने बताया कि चार और मरीज रविवार को ठीक हो गए, और इसी के साथ यहां संक्रमण के बाद स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 7,545 हो गई।

अंडमान-निकोबार में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई। केंद्र शासित प्रदेश में अब तक 129 संक्रमितों की मौत हुई है।

प्रशासन ने 6,25,682 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच करवाई है और संचयी संक्रमण दर 1.23 फीसदी है। यहां 5,34,324 लोगों का टीकाकरण किया गया है जिनमें से 2,38,520 लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल