अंडमान में कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं
By भाषा | Updated: September 2, 2021 10:09 IST2021-09-02T10:09:36+5:302021-09-02T10:09:36+5:30

अंडमान में कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं
अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में बृहस्पतिवार को कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं आने से संक्रमितों की संख्या 7,566 बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन में यह जानकरी दी गई। केंद्र शासित प्रदेश में वर्तमान में छह मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 7,431 लोग बीमारी से ठीक हो चुके हैं। अब तक 129 मरीजों की संक्रमण से मौत हुई है। स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक प्रशासन ने कोविड-19 की जांच के लिए अब तक 4.90 लाख नमूनों की जांच की है और करीब 2.58 लाख लोगों का टीकाकरण हुआ है जिनमें से 1.05 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक मिल चुकी है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।