अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं

By भाषा | Updated: October 22, 2021 10:02 IST2021-10-22T10:02:22+5:302021-10-22T10:02:22+5:30

No new case of Kovid-19 in Andaman and Nicobar Islands | अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं

अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं

पोर्ट ब्लेयर, 22 अक्टूबर अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। स्वास्थ्य बुलेटिन में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई।

बुलेटिन ने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण के अभी तक कुल 7,646 मामले सामने आए हैं। केन्द्र शासित प्रदेश में अभी सात लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है और कुल 7,510 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत का भी कोई मामला सामने नहीं आया, मृतक संख्या 129 है।

केन्द्र शासित प्रदेश में अभी तक 5.84 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है। अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में 1.81 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की दोनों खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: No new case of Kovid-19 in Andaman and Nicobar Islands

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे