लाइव न्यूज़ :

अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं

By भाषा | Updated: October 21, 2021 13:29 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, 21 अक्टूबर अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण के अभी तक कुल 7,646 मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत का भी कोई मामला सामने नहीं आया, मृतक संख्या 129 है। एक और व्यक्ति के ठीक होने के बाद संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 7,510 हो गई। केन्द्र शासित प्रदेश में अभी सात लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है।

उन्होंने बाताया कि स्थानीय प्रशासन ने संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए संक्रमित लोगों के सम्पर्क में आए लोगों की पहचान करने, जांच में और इलाज में तेजी के लिए कदम उठाए हैं। केन्द्र शासित प्रदेश आने वाले सभी लोगों के लिए कोविड-19 संबंधी जांच कराना भी अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में अभी तक 5.83 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है और संक्रमण दर 1.31 प्रतिशत है। अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कुल 4,70,203 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी जा चुकी है, जिनमें से 1,77,820 लोगों को दोनों खुराक दी जा चुकी हैं।

इस बीच, द्वीपसमूह से कांग्रेस सांसद कुलदीप राय शर्मा ने स्थानीय अधिकारियों से यात्रियों को आकर्षित करने और स्थानीय कलाकारों का समर्थन करने के लिए मरीना पार्क, कॉर्बिन कोव और अन्य पर्यटन स्थलों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों को फिर से शुरू करने की अपील की, क्योंकि केन्द्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के मामलों में काफी कमी आई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो