लाइव न्यूज़ :

अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं

By भाषा | Updated: September 30, 2021 11:17 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, 30 सितंबर अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण के अभी तक कुल 7,620 मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में दो और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 7,482 हो गई। अभी नौ लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, ये सभी लोग दक्षिण अंडमान जिले में उपचाराधीन हैं। उत्तर एवं मध्य अंडमान और निकोबार जिले में संक्रमण का अभी कोई मामला नहीं है।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत का भी कोई मामला सामने नहीं आया, मृतक संख्या 129 है। केन्द्र शासित प्रदेश में अभी तक 5,50,232 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है और संक्रमण दर 1.38 प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया कि अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कुल 4,40,904 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी जा चुकी है, जिनमें से 2,89,442 लोगों को दोनों खुराक दी जा चुकी है। वहीं, 1,51,462 लोगों को टीके की पहली खुराक दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो