अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं

By भाषा | Updated: September 6, 2021 12:50 IST2021-09-06T12:50:07+5:302021-09-06T12:50:07+5:30

No new case of Kovid-19 in Andaman and Nicobar Islands | अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं

पोर्ट ब्लेयर, छह सितंबर अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस का कोई नया मामला सामने नहीं आया। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण के अभी तक कुल 7,572 मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत का भी कोई मामला सामने नहीं आया, मृतक संख्या 129 ही है। केन्द्र शासित प्रदेश में अभी छह लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। रविवार को, एक और मरीज के ठीक होने के बाद संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 7,437 हो गई। केन्द्र शासित प्रदेश में अभी तक 4.99 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है और संक्रमण दर 1.51 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में अभी तक कुल 3,72,708 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी जा चुकी है। इनमें से 1,08,435 लोगों को दोनों खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: No new case of Kovid-19 in Andaman and Nicobar Islands

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे