लाइव न्यूज़ :

अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं

By भाषा | Updated: August 6, 2021 09:55 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, छह अगस्त केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि द्वीपसमूह में कोविड-19 के कुल मामले 7,541 हैं।

अधिकारी ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में अब कोविड-19 के लिए कुल चार मरीजों का इलाज चल रहा है और ये सभी चार मरीज दक्षिण अंडमान जिले में हैं। अन्य दो जिले- उत्तर एवं मध्य अंडमान निकोबार अब कोविड-19 से मुक्त हैं।

उन्होंने बताया कि कुल 7,408 लोग अब तक कोविड-19 से स्वस्थ हो चुके हैं। केंद्र शासित प्रदेश में पिछले 24 घंटे में किसी मरीज की कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत नहीं हुई और मृतक संख्या 129 बनी हुई है।

अब तक कुल 4,47,339 नमूनों की कोविड-19 के लिए जांच की जा चुकी है और संक्रमण दर 1.69 प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया कि कुल 3,01,021 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका है जिनमें से 2,05,970 को पहली खुराक और 95,051 को टीके की दोनों खुराकें लग चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?