अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं
By भाषा | Updated: December 16, 2021 10:42 IST2021-12-16T10:42:48+5:302021-12-16T10:42:48+5:30

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं
पोर्ट ब्लेयर, 16 दिसंबर अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया और इस केन्द्र शासित प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 7,698 पर ही स्थिर रही। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी के मुताबिक, केन्द्र शासित प्रदेश में अभी तीन लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। ये सभी लोग दक्षिण अंडमान जिले में उपचाराधीन हैं। केन्द्र शासित प्रदेश में अभी तक 7,566 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत का भी कोई मामला सामने नहीं आया और मृतक संख्या 129 है। केन्द्र शासित प्रदेश में अभी तक 6.47 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है और संक्रमण दर 1.19 प्रतिशत है।
अधिकारी ने बताया कि अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कुल 5,80,048 लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी जा चुकी है। इनमें से 2,81,643 लोग टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।