अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं

By भाषा | Updated: February 25, 2021 09:45 IST2021-02-25T09:45:19+5:302021-02-25T09:45:19+5:30

No new case of Kovid-19 in Andaman and Nicobar Islands | अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं

अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं

पोर्ट ब्लेयर, 25 फरवरी अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 5,016 है और एक व्यक्ति के ठीक होने के बाद संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,950 हो गई।

अधिकारी ने बताया कि अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में संक्रमण से कुल 62 लोगों की मौत हुई है।

अधिकारी ने बताया कि प्रशासन ने अब तक कुल 2.63 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: No new case of Kovid-19 in Andaman and Nicobar Islands

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे