अंडमान-निकोबार में कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं

By भाषा | Updated: January 5, 2021 12:14 IST2021-01-05T12:14:42+5:302021-01-05T12:14:42+5:30

No new case of Kovid-19 in Andaman and Nicobar | अंडमान-निकोबार में कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं

अंडमान-निकोबार में कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं

पोर्ट ब्लेयर, पांच जनवरी अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में अब तक कुल मिलाकर 4,948 लोग संक्रमित हुए हैं।

उन्होंने बताया कि सोमवार को दो लोग ठीक हो गए और इसी के साथ केन्द्र शासित प्रदेश में अब तक 4,848 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

अधिकारी ने बताया कि अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 38 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। वायरस के संक्रमण के कारण यहां 62 लोगों की मौत हो चुकी है।

अधिकारी ने बताया कि प्रशासन ने यहां अब तक 1,86,140 नमूनों की जांच की गई है और संक्रमण दर 2.66 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: No new case of Kovid-19 in Andaman and Nicobar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे