लाइव न्यूज़ :

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया

By भाषा | Updated: November 16, 2021 10:39 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, 16 नवंबर अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया और इस केन्द्र शासित प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 7,674 पर ही स्थिर रही। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

इससे पहले अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में रविवार को कोविड-19 के चार मामले सामने आए थे। वहीं शनिवार को शून्य, शुक्रवार को दो जबकि बृहस्पतिवार को संक्रमण के तीन नए मामले सामने आए थे।

अधिकारी के मुताबिक केन्द्र शासित प्रदेश में अभी 11 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। ये सभी लोग दक्षिण अंडमान जिले में उपचाराधीन हैं। उत्तर एवं मध्य अंडमान और निकोबार जिले में संक्रमण का अभी कोई मामला नहीं है। केन्द्र शासित प्रदेश में अभी तक 7,534 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत का भी कोई मामला सामने नहीं आया और मृतक संख्या 129 है। केन्द्र शासित प्रदेश में अभी तक 6,18,103 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है और संक्रमण दर 1.24 प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया कि अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कुल 5,21,024 लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी जा चुकी है, इनमें से 2,25,697 लोग टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल