लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के नए स्वरूप का कोई नया मामला नहीं : टोपे

By भाषा | Updated: February 9, 2021 18:03 IST

Open in App

मुंबई, नौ फरवरी महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने मंगलवार को कहा कि ब्रिटेन में मिले कोरोना वायरस के नए स्वरूप का कोई नया मामला राज्य में नहीं आया है।

टोपे ने संवाददाताओं से कहा कि लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर भीड़-भाड़ करने से बचना चाहिए। उन्होंने साथ ही कहा कि मुंबई के आम लोगों के लिए लोकल ट्रेनों में यात्रा की समय सीमा में छूट की मांग पर बुधवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में चर्चा की जाएगी।

उन्होंने कहा कि कुछ सप्ताह पहले राज्य सरकार ने ब्रिटेन में मिले नए स्वरूप के मामलों का पता लगाया था। वायरस के नए स्वरूप से संक्रमित पाए गए सभी लोगों का उपचार किया गया।

मंत्री ने कहा, ‘‘उन्हें संस्थानिक पृथक-वास में रखा गया था। उसके बाद से राज्य में नए स्वरूप के संक्रमण का मामला सामने नहीं आया है।’’

आम लोगों की यात्रा के लिए लोकल ट्रेनों की समय-सीमा में ढील देने की मांग से जुड़े एक सवाल पर टोपे ने कहा कि स्टेशनों पर भीड़-भाड़ रोकना अभी भी प्राथमिकता में है।

वर्तमान में आम लोगों को उपनगरीय ट्रेनों में सेवा शुरू होने से सात बजे सुबह तक, दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक और रात नौ बजे से सेवा समाप्त होने तक यात्रा की अनुमति है।

सुबह सात बजे से 12 बजे दोपहर और शाम चार बजे से रात नौ बजे तक केवल जरूरी सेवा से जुड़े कर्मचारियों को ही लोकल ट्रेनों में यात्रा की अनुमति है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी पहलुओं का विश्लेषण करेंगे और उचित कदम उठाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया