लाइव न्यूज़ :

इंदौर में लगातार तीसरे दिन कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला नहीं

By भाषा | Updated: October 19, 2021 13:28 IST

Open in App

इंदौर, 19 अक्टूबर मध्य प्रदेश के इंदौर में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया।

जिले में कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. अमित मालाकार ने ‘‘पीटीआई-भाषा’’ को बताया, "हमने पिछले तीन दिनों में क्रमश: 4,356, 5,749 और 5,283 नमूनों की कोविड-19 जांच की, लेकिन इसमें एक भी व्यक्ति महामारी की जद में नहीं पाया गया।"

उन्होंने कहा, ‘‘इस स्थिति को कोविड-19 के खिलाफ बढ़ते टीकाकरण का असर कहा जा सकता है। हालांकि, हमारे पास जिले में महामारी के विरुद्ध सामूहिक प्रतिरोधक क्षमता को लेकर कोई ताजा आंकड़ा उपलब्ध नहीं है।’’

उधर, गैर सरकारी संगठन "जन स्वास्थ्य अभियान मध्यप्रदेश" के सह समन्वयक अमूल्य निधि ने कहा कि सूबे की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर के बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर त्योहारी मौसम में भारी भीड़ नजर आ रही है और कई लोगों को मास्क पहनने तथा सामाजिक दूरी रखने की हिदायतों का साफ उल्लंघन करते देखा जा रहा है।’’ उन्होंने कहा, "इन हालात में स्वास्थ्य विभाग को पिछले तीन दिनों में इंदौर में संक्रमण का एक भी नया मामला नहीं मिलना मेरी समझ से परे है।"

निधि ने कहा कि प्रदेश सरकार को कोविड-19 की आशंकित तीसरी लहर रोकने के लिए ज्यादा से ज्यादा नमूनों की जांच करनी चाहिए और खासकर बस स्टैंड, रेलवे स्टेशनों तथा हवाई अड्डों पर निगरानी बढ़ानी चाहिए।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. तरुण गुप्ता ने बताया कि इंदौर में पात्र आयु वर्गों के 29.12 लाख लोगों को महामारी रोधी टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है और इनमें शामिल 16.50 लाख लोग टीके की दूसरी खुराक भी ले चुके हैं। उन्होंने बताया कि इंदौर में पात्र आयु वर्गों के करीब 28 लाख लोगों को महामारी रोधी टीके की दोनों खुराकें देने का लक्ष्य तय किया गया है। सरकारी आंकड़ों से स्पष्ट है कि जिले में लक्षित आबादी से ज्यादा लोगों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल