लाइव न्यूज़ :

इंदौर में लगातार तीसरे दिन कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला नहीं

By भाषा | Updated: October 19, 2021 15:30 IST

Open in App

इंदौर, 19 अक्टूबर मध्यप्रदेश में कोविड-19 की पिछली दो लहरों में सबसे ज्यादा प्रभावित रहे इंदौर जिले में लगातार तीसरे दिन कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया। इसबीच त्योहारी मौसम में सार्वजनिक स्थलों पर कई लोग महामारी से बचाव के नियमों की अनदेखी करते नजर आ रहे हैं।

जिले में कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. अमित मालाकार ने मंगलवार को ‘‘पीटीआई-भाषा’’ को बताया, "हमने पिछले तीन दिनों में क्रमश: 4,356, 5,749 और 5,283 नमूनों की कोविड-19 जांच की, लेकिन इसमें एक भी व्यक्ति महामारी की जद में नहीं पाया गया।"

उन्होंने कहा, ‘‘इस स्थिति को कोविड-19 के खिलाफ बढ़ते टीकाकरण का असर कहा जा सकता है। हालांकि, हमारे पास जिले में महामारी के विरुद्ध सामूहिक प्रतिरोधक क्षमता को लेकर कोई ताजा आंकड़ा उपलब्ध नहीं है।’’

उधर, गैर सरकारी संगठन "जन स्वास्थ्य अभियान मध्यप्रदेश" के सह समन्वयक अमूल्य निधि ने कहा कि सूबे की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर के बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर त्योहारी मौसम में भारी भीड़ नजर आ रही है और कई लोगों को मास्क पहनने तथा सामाजिक दूरी रखने की हिदायतों का साफ उल्लंघन करते देखा जा रहा है।’’ उन्होंने कहा, "इन हालात में स्वास्थ्य विभाग को पिछले तीन दिनों में इंदौर में संक्रमण का एक भी नया मामला नहीं मिलना मेरी समझ से परे है।"

निधि ने कहा कि प्रदेश सरकार को कोविड-19 की आशंकित तीसरी लहर रोकने के लिए ज्यादा से ज्यादा नमूनों की जांच करनी चाहिए और खासकर बस स्टैंड, रेलवे स्टेशनों तथा हवाई अड्डों पर निगरानी बढ़ानी चाहिए।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. तरुण गुप्ता ने बताया कि इंदौर में पात्र आयु वर्गों के 29.12 लाख लोगों को महामारी रोधी टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है और इनमें शामिल 16.50 लाख लोग टीके की दूसरी खुराक भी ले चुके हैं। उन्होंने बताया कि इंदौर में पात्र आयु वर्गों के करीब 28 लाख लोगों को महामारी रोधी टीके की दोनों खुराकें देने का लक्ष्य तय किया गया है। सरकारी आंकड़ों से स्पष्ट है कि जिले में लक्षित आबादी से ज्यादा लोगों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित