लाइव न्यूज़ :

अंडमान और निकोबार में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला नहीं

By भाषा | Updated: October 2, 2021 13:37 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, दो अक्टूबर अंडमान निकोबार केंद्र शासित क्षेत्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। द्वीप समूह में अब तक संक्रमण के 7621 मामले सामने आ चुके हैं। अधिकारी ने कहा की अब तक 7,484 लोग कोविड-19 से पीड़ित होने के बाद ठीक हो चुके हैं।

केंद्र शासित क्षेत्र में अब संक्रमण के आठ मरीज उपचाराधीन हैं जो साउथ अंडमान जिले के हैं। अधिकारी ने बताया कि अन्य दो जिले- नार्थ तथा मिडल अंडमान और निकोबार अब कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हैं। पिछले एक दिन में महामारी से किसी की मौत नहीं हुई।

कोविड से अब तक 129 लोगों की मौत हो चुकी है। अधिकारी ने कहा कि अब तक 4,43,290 लाभार्थियों को टीका लग चुका है जिसमें से 2,89,916 लोगों को पहली खुराक और 1,53,374 लोगों को दोनों खुराक मिल चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो