लाइव न्यूज़ :

अंडमान में कोरोना वायरस का कोई नया मामला नहीं

By भाषा | Updated: October 31, 2021 09:52 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, 31 अक्टूबर अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में लगातार दूसरे दिन कोविड-19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि यहां पर संक्रमण के कुल 7,651 मामले सामने आए हैं।

यहां पर सोमवार और मंगलवार को संक्रमण का कोई नया मामला नहीं आया था। बुधवार को दो मामले और बृहस्पतिवार को एक नया मामला सामने आया था।

अधिकारी ने बताया कि अब यहां केवल चार उपचाराधीन मरीज हैं जिनका इलाज दक्षिण अंडमान जिले में चल रहा है। उत्तर और मध्य अंडमान तथा निकोबार जिले कोरोना वायरस से मुक्त हैं।

उन्होंने बताया कि एक और मरीज कोरोना वायरस से उबरा जिसके साथ ठीक होने वाले लोगों की संख्या 7,518 हो गई।

बीते 24 घंटे में संक्रमण के कारण किसी की मौत नहीं हुई और मृतक संख्या 129 बनी हुई है।

प्रशासन ने अब तक 5,96,657 नमूनों की कोविड संबंधी जांच करवाई है और संक्रमण दर 1.28 है।

अधिकारी ने बताया कि यहां अब तक 4,91,419 लोगों को कोविड रोधी टीके लगाए जा चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया