अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोरोना कोविड-19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया
By भाषा | Updated: August 13, 2021 11:38 IST2021-08-13T11:38:16+5:302021-08-13T11:38:16+5:30

अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोरोना कोविड-19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया
पोर्ट ब्लेयर, 13 अगस्त केन्द्र शासित प्रदेश अंडमान-निकोबार में बीते 24 घंटे में कोविड-19 का कोई मामला सामने नहीं आया। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक कुल 7,548 लोग संक्रमित पाए गए हैं। उपचाराधीन रोगियों की संख्या छह है। सभी छह रोगी दक्षिण अंडमान जिले में हैं। अन्य दो जिलों उत्तर व मध्य अंडमान-निकोबार में कोविड-19 का कोई मामला नहीं है।
अधिकारी ने कहा कि अब तक कुल 7,413 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। बीते 24 घंटे में कोविड-19 से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया, लिहाजा मृतकों की कुल संख्या 129 है। अब तक 4,56,247 नमूनों की कोविड-19 जांच की जा चुकी है। संक्रमण की दर 1.65 प्रतिशत है।
उन्होंने कहा कि अंडमान-निकोबार में अब तक कुल 3,13,490 लाभार्थियों को टीका लगाया जा चुका है। इनमें से 2,16,719 लोगों को कोविड-19 टीके की पहली जबकि 96,771 लोगों को दूसरी खुराक दी गई है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।