लाइव न्यूज़ :

सीबीआई से आम सहमति वापस लेने की कोई आवश्यकता नहीं : पलानीस्वामी

By भाषा | Updated: November 11, 2020 00:53 IST

Open in App

कन्याकुमारी, 10 नवंबर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने मंगलवार को कहा कि केरल समेत अन्य कुछ राज्यों की तरह इस राज्य में मामलों की जांच के संबंध में सीबीआई को दी गई आम सहमति को वापस लेने की कोई आवश्यकता नहीं है। हालांकि, यह भी कहा कि अगर ऐसी जरूरत पड़ती है तो ऐसे कदम पर विचार किया जा सकता है।

कोविड-19 संबंधी समीक्षा बैठक के बाद पलानीस्वामी ने संवाददाताओं से कहा कि प्रत्येक राज्य की परिस्थितियां अलग-अलग हैं।

केरल द्वारा हाल में सीबीआई को जांच के लिए दी गई आम सहमति वापस लेने के निर्णय संबंधी सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा, '' प्रत्येक राज्य की अपनी मांग है (इस मुददे पर)। हमें अन्य राज्यों का अनुसरण करने की आवश्यकता नहीं है। अगर किसी मामले में ऐसी स्थिति बनती है तब इस पर विचार करेंगे।''

वर्तमान में सीबीआई तुतिकोरिन जिले में दो व्यापारियों की कथित तौर पर उत्पीड़न के कारण पुलिस हिरासत में हुई मौत के मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां