गुजरात के मुख्यमंत्री के मुंबई दौरे को लेकर राउत के बयान पर ध्यान देने की जरूरत नहीं : राणे

By भाषा | Updated: December 4, 2021 19:35 IST2021-12-04T19:35:59+5:302021-12-04T19:35:59+5:30

No need to pay attention to Raut's statement on Gujarat CM's visit to Mumbai: Rane | गुजरात के मुख्यमंत्री के मुंबई दौरे को लेकर राउत के बयान पर ध्यान देने की जरूरत नहीं : राणे

गुजरात के मुख्यमंत्री के मुंबई दौरे को लेकर राउत के बयान पर ध्यान देने की जरूरत नहीं : राणे

गांधीनगर, चार दिसंबर केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने शनिवार को कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री के हालिया मुंबई दौरे पर शिवसेना के नेता संजय राउत के बयान को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ‘वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2022’ के प्रचार के सिलसिले में दो दिसंबर को मुंबई गए थे। राउत ने ट्वीट कर कहा था कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जब मुंबई में उद्योगपतियों से मुलाकात की, तो भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के नेताओं ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि वह राज्य से उद्योगों को चुरा रही हैं। जब भूपेंद्र पटेल अपनी कैबिनेट के आधे सदस्यों के साथ महाराष्ट्र की राजधानी में गए और उद्योगपतियों से मुलाकात की तो शिवसेना के नेता ने कहा, ‘‘मुंबई को खुरचकर वाइब्रेंट गुजरात?’’

राउत के बयान के बारे में पूछे जाने पर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्री राणे ने कहा कि राउत के बयान मायने नहीं रखते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: No need to pay attention to Raut's statement on Gujarat CM's visit to Mumbai: Rane

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे