लाइव न्यूज़ :

दिल्ली-एनसीआर में हाल में आये भूकंपों से घबराने की जरूरत नहीं, लेकिन तैयारी जरूरी: एनसीएस

By भाषा | Updated: June 12, 2020 04:59 IST

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में भूकंप के जोखिम को कम करने के लिए विभिन्न तैयारियों पर चर्चा के लिए बुलाई गई बैठक में एनडीएमए के सदस्य, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के महानिदेशक और दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश की सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी वॉयस कान्फ्रेंस के जरिये शामिल हुए। 

Open in App
ठळक मुद्देएनसीएस के निदेशक बी के बंसल ने कहा है कि दिल्ली-एनसीआर में हाल ही में आये भूकंप के चलते घबराने की जरूरत नहीं हैदिल्ली के भूकंप के इतिहास को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर में मामूली भूकंप के झटके असामान्य नहीं हैं।

नयी दिल्ली: नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के निदेशक बी के बंसल ने कहा है कि दिल्ली-एनसीआर में हाल ही में आये भूकंप के चलते घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन तैयारियां और एहतियाती कदम उठाना जरूरी है। गृह मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, बंसल ने बुधवार को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) द्वारा आयोजित एक बैठक में कहा कि दिल्ली के भूकंप के इतिहास को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर में मामूली भूकंप के झटके असामान्य नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन जोखिम कम करने के लिए तैयारी और शमन उपाय करना जरूरी है। दुनिया में ऐसी कोई सिद्ध तकनीक नहीं है जिससे स्थान, समय और परिमाण के मामले में निश्चितता के साथ भूकंप की भविष्यवाणी की जा सके। एनडीएमए ने राज्य सरकारों से ऐसे कदम उठाने का अनुरोध किया है जिसमें आगामी निर्माणों में भूकंप के मद्देनजर निर्माण संबंधी नियमों का अनुपालन सुनिश्चित हो और कमजोर भवन का निर्माण नहीं हो।

उसने राज्यों को जोखिम वाले ढांचों की पहचान करने और उनमें जरूरी सुधार करने का सुझाव दिया है। निजी इमारतों में भी चरणबद्ध तरीके से सुधार किया जाना चाहिए। उसने कहा कि साथ ही जनता में इसको लेकर जागरुकता उत्पन्न करना चाहिए कि भूकंप के समय क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में भूकंप के जोखिम को कम करने के लिए विभिन्न तैयारियों पर चर्चा के लिए बुलाई गई बैठक में एनडीएमए के सदस्य, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के महानिदेशक और दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश की सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी वॉयस कान्फ्रेंस के जरिये शामिल हुए। 

टॅग्स :भूकंपदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया