लाइव न्यूज़ :

घबराने की जरूरत नहीं, कोविड अनुकूल व्यवहार करें : उपराष्ट्रपति ने ओमीक्रोन स्वरूप पर कहा

By भाषा | Updated: December 4, 2021 21:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार दिसंबर उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने शनिवार को लोगों से कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन से न घबराने का अनुरोध किया और उन्हें सतर्क रहने और महामारी के खत्म होने तक कोविड अनुकूल व्यवहार करते रहने की सलाह दी।

उपराष्ट्रपति निवास में यहां एक किताब के विमोचन कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने लोगों से संकोच छोड़ने और जल्द से जल्द कोविड-19 रोधी टीके की खुराक लेने का भी अनुरोध किया।

उपराष्ट्रपति सचिवालय के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, नायडू ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी पूरी मानव जाति के लिए बड़ी चुनौती के तौर पर आयी है और उन्होंने भारत में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की सराहना की।

नायडू ने पिछले सात वर्षों में शासन में आए परिवर्तनकारी बदलावों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ये बदलाव 1.3 अरब लोगों को सशक्त और सक्षम बना रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘चाहे जीवन प्रत्याशा हो, वित्तीय समावेशन, स्वास्थ्य देखभाल तक पहुंच, रोजगार, मकान मालिक बनना या उद्यमिता क्षमता को सम्मानित करना हो, भारतीय जिंदगियों की गुणवत्ता हर बीतते दिन के साथ बेहतर हो रही है।’’

प्रधानमंत्री के तीन शब्दों के मंत्र ‘रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म’ का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति ने पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों जैसे कि वित्तीय समावेशन, बीमा, गरीब महिलाओं को एलपीजी कनेक्शन और घरों तक पीने का पानी पहुंचाने में देश द्वारा की गयी शानदार प्रगति की सराहना की।

उन्होंने कहा कि ‘‘न्यूनतम सरकार और अधिकतम शासन’ के सिद्धांत का पालन करते हुए सरकार हर क्षेत्र में परिवर्तन लाने के लिए प्रौद्योगिकियों का इस्तेमाल कर रही है और उन्होंने भारत के दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र बनने पर संतोष जताया।

उपराष्ट्रपति नायडू ने कहा, ‘‘यह देश में कारोबार के माहौल को सुधारने की सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता का सबूत है कि विश्व बैंक के व्यापार सुगमता सूचकांक 2020 में भारत 63वें स्थान पर पहुंच गया है।’’

उन्होंने कहा कि भारत की रणनीतिक भागीदारियां परस्पर सम्मान पर आधारित हैं और देश ने उसकी अखंडता और संप्रभुत्ता को चुनौती देने वाली विरोधी ताकतों को कड़ा जवाब दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘हम अपने अटूट आत्म-विश्वास और हरसंभव तरीके से ‘आत्मनिर्भर’ बनने के अपने समर्पण से मार्गदर्शित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह