लाइव न्यूज़ :

नियंत्रण रेखा पर सैनिक बढ़ाने या घटाने की जरूरत नहीं: सैन्य अधिकारी

By भाषा | Updated: October 12, 2021 16:31 IST

Open in App

श्रीनगर, 12 अक्टूबर सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर अतिरिक्त सैनिक तैनात करने या उनकी संख्या कम करने की कोई जरूरत नहीं है तथा भारतीय सेना सतर्क है और घाटी में किसी भी तरह की घुसपैठ नहीं होने देगी।

ऑपरेशन ‘सद्भावना’ के तहत राजस्थान के मेवाड़ विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों में भाग लेने के लिए जम्मू-कश्मीर के 300 छात्रों के विदाई समारोह के बाद शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्रीनगर स्थित 15 कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे ने कहा कि सीमा पार बैठे आतंकवादी सर्दियों की शुरुआत से पहले भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश करेंगे।

उन्होंने कहा, “ (नियंत्रण रेखा) पार बैठे हमारे विरोधी एजेंटों के पास यह सुनिश्चित करने का आखिरी मौका है कि वे आतंकवादियों और आतंकवादी समूहों को घुसपैठ कराएं। हमें जानकारी मिल रही है। उरी और रामपुर सेक्टरों में घुसपैठ की दो कोशिशें हुई हैं, जिन्हें न केवल नाकाम कर दिया गया, बल्कि आतंकवादियों को ढेर भी कर दिया गया।”

लेफ्टिनेंट जनरल पांडे ने कहा, “सूचना मिलती रहेगी और मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि हम नियंत्रण रेखा पर पूरी तरह सतर्क हैं। हम किसी भी घुसपैठिए को आने नहीं देंगे। एक-दो जो आ जाएंगे, उन्हें कश्मीर के लोगों की मदद से खत्म कर दिया जाएगा।”

उन्होंने कहा कि नियंत्रण रेखा पर पहले से ही घुसपैठ रोकने के उपाय किए जा रहे हैं और घुसपैठ को नियंत्रण में रखने के लिए अतिरिक्त बलों या उनकी संख्या को कम करने की कोई जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि अधिक बलों को भेजने या (नियंत्रण रेखा से) बल को हटाने की जरूरत है। मेरे पास इसे (घुसपैठ की रोकथाम) सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त बल है।”

सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हालिया मुठभेड़ों का जिक्र करते हुए, सेना के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से चल रहे अभियान खुफिया सूचना पर आधारित हैं और हाल के दिनों में आतंकवादियों द्वारा नागरिकों की हत्याएं किए जाने से संबंधित नहीं है।

लेफ्टिनेंट जनरल पांडे ने कहा कि हमलों में वृद्धि नहीं हुई है लेकिन पाकिस्तान घाटी में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने के लिए नियंत्रण रेखा के पार से कोशिश कर रहा है।

उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि कोई वृद्धि हुई है। लेकिन हां, नागरिकों की हत्याएं हुई हैं। परिवारों के लिए, देश के लिए हर नुकसान अहम है। मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि यह नियंत्रण रेखा के पार से चलाया जा रहा है और हमें यह सुनिश्चित करने के लिए बहुत सावधान रहना होगा कि इन क्रूर और निंदनीय हत्याओं से कश्मीर घाटी का सांप्रदायिक सौहार्द खराब न हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!