लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में अभी रात्रि कर्फ्यू लगाने की जरूरत नहीं: मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: December 22, 2020 18:28 IST

Open in App

बेंगलुरु, 22 दिसंबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने मंगलवार को कहा कि अभी राज्य में रात्रि कर्फ्यू लगाने की कोई आवश्यकता नहीं है।

इससे पहले, ब्रिटेन में कोरोना वायरस के एक नए प्रकार के प्रसार के मद्देनजर महाराष्ट्र में रात में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है।

येदियुरप्पा ने कहा, “इससे (कोरोना वायरस का नया प्रकार) राज्य और देश के लोग परेशान हैं। हमें ज्ञात हुआ है कि चेन्नई में पहुंचा एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। हमें अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। बाहर से आने वाले हर व्यक्ति की हवाई अड्डों पर जांच की जाएगी।”

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि सभी आवश्यक एहतियात बरते गए हैं और कर्नाटक में वायरस को फैलने से रोकने के लिए सरकार द्वारा नजर रखी जा रही है।

महाराष्ट्र सरकार की तरह रात्रि कर्फ्यू लगाने के प्रश्न पर उन्होंने कहा, “इसकी यहां अभी कोई जरूरत नहीं है।”

उन्होंने कहा कि कोविड-19 को देखते हुए नए साल के जश्न पर पहले ही प्रतिबंध लगा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा