लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश में लॉकडाउन लगाने की जरुरत नहीं : मुख्यमंत्री ठाकुर

By भाषा | Updated: April 19, 2021 13:18 IST

Open in App

हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश), 19 अप्रैल हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को कहा कि राज्य में लॉकडाउन लगाने की जरुरत नहीं है क्योंकि सरकार कोविड-19 की रोकथाम के लिए अपनी तरफ से हर प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे तरीके पर काम कर रही है जिससे वायरस संक्रमण को फैलने से रोका जा सकेगा और अर्थव्यवस्था भी मजबूत बनी रहेगी।

ठाकुर ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए लोगों के सहयोग की जरुरत पड़ेगी।

उन्होंने कहा कि इस बार जनता का सहयोग नहीं मिल रहा है, लेकिन उन्हें आगे आकर सहयोग करना चाहिए और कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि टीकाकरण के साथ-साथ मास्क लगाना, दो गज की दूरी बनाकर रखना और बार-बार हाथ धोते रहना संक्रमण से निपटने के प्रमुख हथियार हैं।

एक सवाल के जवाब में ठाकुर ने कहा कि भाजपा एकजुट है और मंडी लोकसभा तथा फतेहपुर विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में आसानी से जीत दर्ज करेगी।

कोविड-19 के कारण अपने प्रियजन खोने वाले परिवारों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि चूंकि ऐसे लोगों की संख्या बहुत ज्यादा है, इसलिए विस्तृत चर्चा के बाद इसपर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos