लाइव न्यूज़ :

अमरावती में लॉकडाउन लगाए जाने की जरूरत नहीं है : महाराष्ट्र की मंत्री

By भाषा | Updated: April 7, 2021 16:44 IST

Open in App

मुम्बई, सात अप्रैल महाराष्ट्र की मंत्री यशोमति ठाकुर ने बुधवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को बताया कि अमरावती में लॉकडाउन लगाए जाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि क्षेत्र में कोविड-19 के मामलों में कमी आ रही है।

अमरावती जिले की प्रभारी मंत्री ठाकुर ने एक बयान में कहा कि अमरावती संभाग और जिले में पिछले दो सप्ताह से रोजाना 213 से 300 के बीच नए मामले सामने आ रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ दूसरे लॉकडाउन के बाद से नए मामलों की संख्या में गिरावट आई है। संक्रमण के मामले बढ़ने पर एक और लॉकडाउन लगाने का फैसला किया जा सकता है। मैं मुख्यमंत्री से मिली और उनके समक्ष अपनी बात रखी।’’

अमरावती जिला राज्य के विदर्भ क्षेत्र के अधीन आता है, जहां कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज किए जाने के बाद फरवरी और मार्च में लॉकडाउन लगाया गया था।

महाराष्ट्र में मंगलवार को 55,469 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 31,13,354 हो गई थी। वहीं, 297 और मरीजों की मौत के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 56,330 हो गई थी।

राज्य में संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ने के लिए राज्य सरकार ने सप्ताहांत पर लॉकडाउन और रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल