लाइव न्यूज़ :

अभी नए संसद भवन के निर्माण की जरूरत नहीं: सुले

By भाषा | Updated: February 22, 2021 16:38 IST

Open in App

ठाणे (महाराष्ट्र), 22 फरवरी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि केंद्र सरकार ने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास (एमपीएलएडी) कोष योजना को निलंबित कर दिया है, लेकिन वह नए संसद भवन के निर्माण का काम आगे बढ़ा रही है, जिसकी कोविड-19 महामारी के दौरान अभी कोई जरूरत भी नहीं है।

सुले ने ठाणे जिले के अम्बरनाथ कस्बे में आगामी निकाय चुनाव प्रचार के लिए एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार सेंट्रल विस्टा परियोजना पर 800 करोड़ से 1,000 करोड़ रुपये तक खर्च करने जा रही है।

बारामती से सांसद सुले ने कहा, ‘‘ हमने इसकी मांग नहीं की। महामारी काल में इसकी अभी जरूरत नहीं है। अगर उन्होंने एक अस्पताल का निर्माण कराया होता और वे इस उद्देश्य के लिए पांच साल तक भी हमारे कोष से राशि की कटौती करते, तो मैं खुशी-खुशी इसे दे देती।’’

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2020-21 और 2021-22 के एमपीएलएडी कोष को अस्थायी तौर पर निलंबित करने की मंजूरी दे दी थी, ताकि इस कोष का इस्तेमाल कोविड-19 महामारी से पैदा हुई विपरीत परिस्थितियों से निपटने और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रबंधन के लिए किया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस