लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनाव में राकांपा के किसी भी प्रत्याशी को जीत या बढ़त हासिल नहीं

By भाषा | Updated: November 10, 2020 23:56 IST

Open in App

मुंबई, 10 नवंबर महाराष्ट्र की राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में नाकाम रही।

पार्टी ने बिहार में अपने सौ से ज्यादा उम्मीदवार खड़े किए थे लेकिन मंगलवार को आए नतीजे में इनमें से कोई भी प्रत्याशी किसी भी विधानसभा क्षेत्र में जीत या बढ़त हासिल करने में नाकामयाब रहा।

महाराष्ट्र में सत्ताधारी गठबंधन में शामिल राकांपा ने 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा के चुनाव में 110 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए थे।

भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त ताजा रुझान के अनुसार राकांपा को अब तक केवल 0.22 प्रतिशत मत प्राप्त हुए हैं।

पार्टी ने 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में 41 सीटों पर चुनाव लड़ा था लेकिन एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। पांच साल पहले राकांपा को 2.82 प्रतिशत मत मिले थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा