लाइव न्यूज़ :

‘न्याय : द जस्टिस’ में सुशांत सिंह राजपूत या इससे मिलता जुलता नाम नहीं : निर्माता ने अदालत को बताया

By भाषा | Updated: June 2, 2021 20:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जून दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को कहा कि आगामी फिल्म ‘‘न्याय : द जस्टिस में (दिवंगत) अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के कैरिकेचर, नाम या समानता को चित्रित नहीं किया गया है क्योंकि यह उन पर बनने वाली बायोपिक नहीं है। इस फिल्म के बारे में कहा जा रहा है कि यह कथित रूप से राजपूत के जीवन पर आधारित है।

फिल्म के निर्माताओं और निर्देशक ने राजपूत के पिता की ओर से दायर याचिका के विरोध में अदालत को यह बताया । याचिका में अभिनेता के पिता ने किसी को भी फिल्म में उनके बेटे का नाम अथवा इससे मिलते जुलते नाम के इस्तेमाल को रोकने का आग्रह किया गया है। यह फिल्म 11 जून को प्रदर्शित होनी है।

दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद न्यायमूर्ति संजीव नरूला ने मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया। न्यायाधीश ने निर्माताओं एवं निर्देशक से कहाकि अदालत का फैसला आने तक इस फिल्म को प्रदर्शित नहीं किया जाये।

उन्होंने कहा कि इस बात की अधिक संभावना है कि 11 जून से पहले अदालत अपना फैसला सुनायेगी । लेकिन, अगर ऐसा नहीं हो पाता है तो सिनेमा को रिलीज करने का कार्यक्रम वापस ले लिया जायेगा ।

फिल्म के निर्देशक की ओर से पेश हुये वरिष्ठ अधिवक्ता चंदर लाल ने कहा कि फिल्म की रिलीज का व्यापक प्रचार किया गया है और इसलिए वह इसे वापस लेने के संबंध में कोई आश्वासन नहीं दे पाएंगे।

लाल की दलीलों के मद्देनजर अदालत ने कहा कि अगर वह 11 जून से पहले फैसला नहीं सुना पाती है तो वह उस तारीख से पहले ही इस मामले को लेगी और फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने का अंतरिम आदेश पारित करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन