लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में अब किसी भी कोविड-19 से संक्रमित को होम क्वारंटाइन में नहीं रखा जाएगा, सभी को भेजा जाएगा सरकारी सुविधा केंद्र

By सुमित राय | Updated: June 19, 2020 18:52 IST

दिल्ली में अब तक 49979 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और 26669 एक्टिव केस मौजूद हैं, जिसमें से करीब 8400 रोगियों का घर से इलाज चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में अब कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों को होम क्वारंटाइन में नहीं रखा जाएगा।सूत्रों का कहना है कि अब सभी मरीजों को सरकारी सुविधा के लिए भेजा जाएगा।गृह मंत्रालय ने दिल्ली सरकार को कहा है कि अब किसी को होम आइसोलेशन की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए दिल्ली में अब कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों को होम क्वारंटाइन में नहीं रखा जाएगा। सूत्रों का कहना है कि अब सभी मरीजों को सरकारी सुविधा के लिए भेजा जाएगा। कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली सरकार को कहा है कि अब किसी को होम आइसोलेशन की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए और इस पॉलिसी को खत्म करने के लिए कहा है।

यदि नया नियम लागू किया जाता है, तो दिल्ली में कोरोन वायरस से संक्रमित हर मरीज को सरकारी क्वारंटाइन सेंटर भेजा जाएगा। वर्तमान में जो कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाते हैं, लेकिन अगर एसिम्प्टोमैटिक (बिना लक्षण वाले) होते हैं तो उन्हें सावधानियों के साथ होम आइसोलेशन की अनुमति है। वर्तमान में दिल्ली में कोरोना वायरस के 26669 एक्टिव मरीजों में से करीब 8400 रोगी घर में हैं।

क्या हो सकता है गृह मंत्रालय के इस फैसले का असर

गृह मंत्रालय के इस फैसले से अस्पतालों में भारी भीड़ बढ़ सकती है और बेड की समस्या आ सकती है। हालांकि अस्पतालों में बडे की कमी को दूर करने के लिए केंद्र सरकार ने 500 कोचों के आइसोलेशन यूनिट को दिल्ली में तैनात किया है।

दिल्ली में कोविड-19 की चपेट में करीब 50 हजार लोग

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दिल्ली में अब तक 49979 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 1969 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। दिल्ली में कोविड-19 से 21341 लोग ठीक हुए हैं और कोरोना वायरस के 26669 एक्टिव केस मौजूद हैं।

देश में कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं 3.8 लाख से ज्यादा लोग

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देशभर में 380532 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 12573 लोगों की मौत हो चुकी है। देशभर में 204710 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है और भारत में कोविड-19 के 163248 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?