लाइव न्यूज़ :

अब किसान और बंटने वाला नहीं : टिकैत

By भाषा | Updated: March 23, 2021 21:36 IST

Open in App

जयपुर, 23 मार्च किसान नेता राकेश टिकैत ने कृषि कानूनों को लेकर केन्द्र पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि सरकार लोगों को जाति-धर्म में बांटा लेकिन अब अन्नदाता बंटने वाले नहीं हैं और जरूरत पड़ी तो वे संसद में भी अपनी फसल बेचकर दिखाएंगे।

टिकैत मंगलवार को जयपुर में आयोजित किसान महापंचायत को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘इन्होंने (सरकार) जाति में बांटा, धर्म में बांटा.. अब किसान बंटने वाला नहीं है। किसानों से जब कहा जाए उन्हें तभी दिल्ली की तरफ चलना होगा। दिल्ली के बैरिकेड फिर तोड़ने पड़ेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने कहा कि किसान अपनी फसल को कहीं भी बेच सकता है। हम कहीं पर भी अपनी फसल बेच कर दिखायेंगे। मंडी के बाहर बेच कर दिखायेंगे, जो भारत सरकार का रेट है उस पर बेच कर दिखायेंगे और संसद में भी अपनी फसल बेच कर दिखायेंगे।’’

केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में जारी आंदोलन की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘पूरे देश में आंदोलन शुरू हो चुके हैं। किसानों को जागना पड़ेगा खासकर युवा साथियों की बड़ी जिम्मेदारी है कि आप चलो.. बढो.. जागो.. उठो और लड़ो।’’ उन्होंने कहा कि इस देश में ‘‘जय श्री राम’’ और ‘‘जय भीम’’ के नारे इकठ्ठे लगेंगे तभी देश बचेगा वरना देश लुट गया।

टिकैत ने इस अवसर राजाराम मील को भारतीय किसान यूनियन का प्रदेशाध्यक्ष व झाबर सिंह को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त करने की घोषणा की।

इससे पहले योगेन्द्र यादव ने किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि आज इस देश का प्रतिपक्ष किसानों के साथ दिल्ली के सिंघू, टीकरी, गाजीपुर, शाहजंहापुर बॉर्डर पर है।

उन्होंने कहा कि देश के किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य की कागजी घोषणा नहीं चाहते और अब इसे एक कानूनी गारंटी के रूप में चाहते हैं। उन्होंने किसान आंदोलन की सफलता का दावा करते हुए कहा, ‘‘इस आंदोलन ने किसान के आत्मसम्मान को लौटाया है और किसान की राजनीतिक हैसियत बताई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है