लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक संकटः कुमार ने कहा, किसी विधायक ने मुझसे सुरक्षा नहीं मांगी है

By भाषा | Updated: July 19, 2019 20:24 IST

विधानसभा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एच के पाटिल ने विधानसभा अध्यक्ष से अनुरोध किया कि शहर के बाहर रोककर रखे गये विधायक सत्र में भाग ले सकें, इसके लिए सुगम माहौल बनाया जाए। कुमार ने कहा, ‘‘किसी ने सुरक्षा की मांग नहीं की है। ना ही उनके परिवार वाले आए हैं। इसलिए मुद्दा यहीं समाप्त होता है।’’

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के वरिष्ठ नेता डी के शिवकुमार ने कहा कि वह मुंबई गये थे जहां बागी विधायकों को रखा गया है।मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने कहा, ‘‘मैंने पहले ही बात रख दी हैं। हम प्रक्रिया सोमवार को समाप्त कर सकते हैं।’’

कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष के आर रमेश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि किसी विधायक ने उनसे सुरक्षा की मांग नहीं की है। उन्होंने कांग्रेस के इन आरोपों के बीच यह बात कही कि सरकार को गिराने के लिए बागी विधायकों को बंधक बनाया गया है।

विधानसभा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एच के पाटिल ने विधानसभा अध्यक्ष से अनुरोध किया कि शहर के बाहर रोककर रखे गये विधायक सत्र में भाग ले सकें, इसके लिए सुगम माहौल बनाया जाए। कुमार ने कहा, ‘‘किसी ने सुरक्षा की मांग नहीं की है। ना ही उनके परिवार वाले आए हैं। इसलिए मुद्दा यहीं समाप्त होता है।’’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डी के शिवकुमार ने कहा कि वह मुंबई गये थे जहां बागी विधायकों को रखा गया है और उनकी सूचना के मुताबिक उन्हें बंधक बनाकर रखा गया है। सदन में आज विश्वास प्रस्ताव पर मतदान के लिए राज्यपाल की दी हुई दोपहर डेढ़ बजे की समयसीमा के अंदर प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी और इसे लेकर भी सदन में चर्चा हुई।

अध्यक्ष ने कहा, ‘‘बहुत चर्चा हो चुकी है। मैं इसे आज समाप्त करना चाहता हूं।’’ मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने कहा, ‘‘मैंने पहले ही बात रख दी हैं। हम प्रक्रिया सोमवार को समाप्त कर सकते हैं।’’ भाजपा नेता सुरेश कुमार ने कहा कि अगर प्रक्रिया को और खींचा गया तो विश्वास मत की शुचिता समाप्त हो जाएगी।

उन्होंने आज ही प्रक्रिया पूरी करने पर जोर दिया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वह कुछ समय बाद व्यवस्था देंगे। 

टॅग्स :कर्नाटक सियासी संकटकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जनता दल (सेकुलर)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो