लाइव न्यूज़ :

लद्दाख संकट के बाद से पूर्वी कमान क्षेत्र में कोई बड़ी झड़प नहीं हुई : चौहान

By भाषा | Updated: December 16, 2020 17:39 IST

Open in App

कोलकाता, 16 दिसंबर सेना की पूर्वी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान ने बुधवार को कहा कि भारतीय बलों और चीन की सेना पीएलए के बीच लद्दाख में गतिरोध के बाद से पूर्वी कमान के अधीन आने वाले इलाके में घुसपैठ या किसी बड़ी झड़प की कोई घटना नहीं हुई है।

चौहान ने कहा कि गलवान घाटी की घटना के बाद से भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर सौहार्द्र और आपसी भरोसा समाप्त हो गया है और चीजों को स्थिर होने में समय लगेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘लद्दाख में गतिरोध के बाद से पूर्वी कमान की जिम्मेदारी के अधीन आने वाले इलाके में घुसपैठ या किसी बड़ी झड़प की कोई घटना नहीं हुई है।’’

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना और पीएलए ने लद्दाख संकट के दौरान एहतियातन कुछ बलों की तैनाती की थी, जिसमें सर्दियां शुरू होने के बाद पूर्वी सेक्टर में लगातार कमी आ रही है।

चौहान ने विजय दिवस पर यहां ‘फोर्ट विलियम’ में संवाददाताओं से कहा, ‘‘बहरहाल, भारतीय सेना सर्दियों में किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार है।’’

उन्होंने कहा कि पीएलए ने सड़क से जुड़ी आधारभूत विकास की गतिविधियां तेज की है और सिक्कम सीमा और अरुणाचल प्रदेश के कामेंग में सुरक्षा बढ़ायी है।

लेफ्टिनेंट जनरल चौहान ने कहा, ‘‘हम भी इसके हिसाब से और उभरती चुनौतियों से निपटने के लिए तैयारी कर रहे हैं...उन्होंने सीमाई इलाके के पास गांव बसाने का प्रयास किया। वहां पर वे घुमंतू तिब्बती आबादी को बसाने का प्रयास कर रहे हैं।’’

डोकलाम के संबंध में उन्होंने कहा कि यह भूटान और चीन के बीच का मुद्दा है और भारत की भागीदारी इसमें तब होती है जब ‘हमें तीनों देशों के बीच के स्थान पर फैसला करना होता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भूटान मित्र देश है जिसके साथ भारत सरकार के करीबी संबंध हैं।’ भूटान सरकार और भूटान की सेना ने इस क्षेत्र में अपने हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाए हैं और उन्होंने जो भी कदम उठाए हैं, हम उससे आश्वस्त हैं।’

पीएलए द्वारा सितंबर में अरुणाचल प्रदेश के पांच युवाओं को कथित तौर पर अगवा किए जाने और फिर छोड़ने की घटना पर उन्होंने कहा कि पश्चिमी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय सेना, पाकिस्तान के सामने जिस स्थिति में है, उसके मुकाबले राज्य में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तैनाती उससे अलग है । उन्होंने कहा कि कुछ स्थान हैं जहां तैनाती नहीं है लेकिन वहां पर नियमित तौर पर गश्त की जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा