लाइव न्यूज़ :

कोई कानून बीएमसी को घर-घर जाकर टीकाकरण से नहीं रोकता : उच्च न्यायालय

By भाषा | Updated: June 29, 2021 20:16 IST

Open in App

मुंबई, 29 जून बंबई उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश ने मंगलवार को बीएमसी द्वारा कोविड-19 प्रबंधन के लिये किये गए काम की सराहना की लेकिन नगर निकाय से जानना चाहा कि जो लोग अपना घर छोड़कर नहीं निकल सकते उनके लिये घर-घर जाकर टीकाकरण करने से उसे क्या चीज रोक रही है।

न्यायमूर्ति गौतम पटेल ने कहा कि ऐसा कोई कानून नहीं है जो नागरिक प्रशासन को घर-घर जाकर टीकाकरण से रोकता है और कहा कि अदालतें हमेशा उनके कामों का सूक्ष्म प्रबंधन नहीं कर सकतीं और न ही समाधान पेश कर सकती हैं। उन्होंने कानून में सुधार और बेहतर शासन के लिये विधायी शोध करने वाली एक स्वतंत्र विचारक संस्था (थिंक टैंक) ‘विधि सेंटर फॉर लीगल पॉलिसी’ के महाराष्ट्र कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर आयोजित एक परिचर्चा में उन्होंने यह टिप्पणी की।

संस्था के मुताबिक यह केंद्र आधुनिक महाराष्ट्र को आकार देने के लिये महत्वपूर्ण कानूनी सुधारों पर काम करेगा।

न्यायमूर्ति पटेल ने जोर दिया कि बदलते समय के साथ तेजी से काम करने और आगे बढ़ने के लिये यह जरूरी है कि कानून नागरिक प्रशासन के लिये पर्याप्त गुंजाइश छोड़ें।

उन्होंने कहा, “शासन करने में विफलता पर कानूनी दखल की जरूरत पड़ सकती है। लेकिन जब कार्यपालिका से ज्यादा करने की मांग की जाती है, जैसी कि अधिकांश पीआईएल (जनहित याचिकाओं) में मांग होती है, तब न्यायपालिका और कार्यपालिका में सीधे-सीधे टकराव होता है।”

न्यायाधीश ने कहा कि बृहन्मुंबई महानगर पालिका का मुंबई जैसे घनी आबादी वाले शहर में कोविड-19 प्रबंधन “शानदार” था।

न्यायमूर्ति पटेल ने कहा, “बदलते वक्त में बीएमसी और तेजी से काम करने और वापसी में सक्षम हो पाया क्योंकि ज्यादा कानून और नियम नहीं थे। अभिनव तरीकों के साथ काम करने के लिये उसके पास विवेकाधीन शक्तियां थीं।”

उन्होंने हालांकि बीएमसी द्वारा घर-घर जाकर उन लोगों का टीकाकरण नहीं शुरू किए जाने को लेकर सवाल उठाए जो उम्र या स्वास्थ्य संबंधी मुश्किलों की वजह से बाहर नहीं जा सकते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर