लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में ऑक्सीजन की कमी से कोविड-19 के किसी मरीज की मौत नहीं हुई

By भाषा | Updated: July 23, 2021 18:22 IST

Open in App

पुणे, 23 जुलाई महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान राज्य में चिकित्सकीय ऑक्सीजन की कमी का सामना करना पड़ा था, लेकिन इसके कारण किसी मरीज की मौत नहीं हुई थी।

टोपे ने नेशनल कोल्ड चेन अनुसंधान केन्द्र के एक छात्रावास के उद्घाटन के अवसर पर संवाददाताओं से यह बात कही।

उन्होंने कहा, ‘‘ राज्य में चिकित्सकीय ऑक्सीजन की कमी के कारण कोविड-19 के किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। ऐसी मौतें देश के अन्य राज्यों में हो सकती हैं।’’

गौरतलब है कि केन्द्र सरकार ने मंगलवार को संसद में कहा था कि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान किसी भी राज्य अथवा केन्द्र शासित प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी के कारण किसी मरीज की मौत नहीं हुई थी। इसको लेकर विपक्ष और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सरकार की कड़ी आलोचना की थी।

टोपे ने कहा कि राज्य में प्रति दिन कोविड-19 रोधी टीके की करीब 3.5 लाख खुराकें लगाई जा रही हैं, जबकि उसकी क्षमता एक दिन में टीके की 10 लाख खुराक लगाने की है।

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, “ मैं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया से मुलाकात कर महाराष्ट्र के लिए टीके की और अधिक खुराकों की मांग करूंगा। इसके लिए मैंने भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को साथ आने के लिए कहा है।”

राज्य में स्कूलों को दोबारा खोले जाने पर टोपे ने कहा कि इस मामले में राज्य सरकार भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के निर्देशों का पालन करेगी जोकि यह निर्धारित करता है कि शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के टीकाकरण के बाद ही शैक्षणिक संस्थानों को फिर से खोला जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू