लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस विधायकों के टीएमसी में शामिल होने में कोई अनियमितता नहीं: मेघालय विस अध्यक्ष

By भाषा | Updated: November 25, 2021 23:10 IST

Open in App

शिलांग, 25 नवंबर मेघालय विधानसभा अध्यक्ष एम. लिंगदोह ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह राज्य के 17 कांग्रेस विधायकों में से 12 द्वारा लिखे गए पत्र की जांच पड़ताल कर रहे हैं जिसमें उन्हें सूचित किया गया है कि वे तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो गए हैं और इस मामले में कोई अनियमितता नहीं है।

लिंगदोह ने कहा कि उन्हें टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी का भी एक पत्र भी मिला है, जिन्होंने 12 विधायकों को अपनी पार्टी के सदस्यों के रूप में मान्यता दी है।

लिंगदोह ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘मुझे उनका पत्र मिला है और मैं इसकी जांच पड़ताल कर रहा हूं। जो भी करने की जरूरत है वह जल्द से जल्द किया जाएगा।’’

विपक्ष के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष चार्ल्स पिनग्रोप और 10 अन्य विधायकों ने बृहस्पतिवार को ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी टीएमसी में शामिल होने की घोषणा की। बारह कांग्रेसी विधायकों के टीएमसी में शामिल होने से तृणमूल कांग्रेस मेघालय में मुख्य विपक्षी पार्टी बन गई है।

विधानसभा अध्यक्ष ने उनके टीएमसी में शामिल होने में किसी भी तरह की अनियमितता से इनकार किया।

लिंगदोह ने कहा कि उन्हें दो पत्र मिले हैं - एक कांग्रेस विधायकों से और दूसरा टीएमसी से।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल