लाइव न्यूज़ :

ऑक्सीजन कालाबाजारी मामले में कालरा को 18 मई तक गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण नहीं : अदालत

By भाषा | Updated: May 14, 2021 17:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 मई दिल्ली उच्च न्यायालय ने ऑक्सीजन सांद्रकों की कथित कालाबाजारी के मामले में नवनीत कालरा के अग्रिम जमानत के अनुरोध को शुक्रवार को ठुकरा दिया और राहत नहीं देने के निचली अदालत के कारणों से सहमति जताई।

सत्र अदालत ने कालरा की अग्रिम जमानत की याचिका को बृहस्पतिवार को खारिज करते हुए कहा था कि उसके खिलाफ लगे आरोप गंभीर हैं और ‘‘पूरी साजिश का पर्दाफाश करने के लिए उसको हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने की जरूरत है।’’

न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद ने मामले की सुनवाई 18 मई के लिये निर्धारित करते हुए कहा, ‘‘मैं निचली अदालत द्वारा दिए गए कारणों से सहमत हूं। फिलहाल किसी प्रकार का अंतरिम संरक्षण नहीं देने के लिए वाजिब कारण हैं।’’

अतिरिक्त सॉलीसीटर जनरल एस वी राजू के अनुरोध के बाद मामले की सुनवाई 18 मई तक स्थगित कर दी गयी। मामले में कालरा की तरफ से पेश वकील वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी और विकास पाहवा ने अदालत से अनुरोध किया कि तब तक कुछ अंतरिम संरक्षण दिया जाए।

सिंघवी ने अदालत से कहा कि पुलिस पूरी मुस्तैदी से कालरा की तलाश कर रही है और उसके परिजनों और दोस्तों के आवास पर भी गयी है और जब तक अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हो रही है तब तक पुलिस को वहां नहीं जाना चाहिए।

एएसजी राजू ने उच्च न्यायालय से याचिका पर 18 मई को सुनवाई करने का अनुरोध करते हुए कहा कि उनके पास फर्जी कंपनियों के संबंध में कई सूचनाएं हैं और अदालत के समक्ष इसे पेश करने के लिए कुछ समय की जरूरत है।

हाल में की गयी छापेमारी के दौरान कालरा के तीन रेस्त्रां ‘खान चाचा’, ‘नेगा जू’ और ‘टाउन हॉल’ से 524 ऑक्सीजन सांद्रक बरामद किए गए थे और ऐसा संदेह है कि वह अपने परिवार के साथ दिल्ली छोड़कर चला गया है।

ऑक्सीजन सांद्रक कोविड-19 के इलाज में महत्वपूर्ण चिकित्सकीय उपकरण हैं।

भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (जालसाजी), 188 (लोक सेवक के आदेश की अवज्ञा), 120-बी (आपराधिक साजिश) और 34 (समान इरादे से काम करना) के तहत कालरा के खिलाफ पांच मई को एक मामला दर्ज किया गया था।

ऑक्सीजन सांद्रकों की कालाबाजारी के लिए आवश्यक वस्तु कानून और महामारी कानून के तहत भी प्राथमिकी दर्ज की गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर