लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल और डीजल पर राज्य कर में कटौती का कोई इरादा नहीं : सरकार

By भाषा | Updated: February 25, 2021 14:20 IST

Open in App

लखनऊ, 25 फरवरी उत्तर प्रदेश सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि पेट्रोल और डीजल पर लागू राज्य कर में कटौती का कोई प्रस्ताव नहीं है।

विधानसभा में समाजवादी पार्टी सदस्य नरेंद्र वर्मा द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में मंत्री सतीश महाना ने कहा कि कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं तथा अन्य विकासात्मक कार्यों के लिए आवश्यक आर्थिक सहायता के मद्देनजर पेट्रोल और डीजल पर लागू राज्य कर में कटौती करने का कोई प्रस्ताव नहीं है।

उन्होंने कहा कि इस वक्त उत्तर प्रदेश के लोगों को आंध्र प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, गुजरात, बिहार, तमिलनाडु, झारखंड, पश्चिम बंगाल, पंजाब और उत्तराखंड राज्यों के मुकाबले कम कीमत पर डीजल मिल रहा है।

मंत्री ने यह भी कहा कि इसी तरह उत्तर प्रदेश के लोगों को मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, बिहार, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, पंजाब, ओडिशा, दिल्ली, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के मुकाबले कम कीमत पर पेट्रोल भी उपलब्ध है।

रसोई गैस के दामों में कटौती के बारे में महाना ने कहा कि चूंकि इस पर एक जुलाई 2017 से जीएसटी लागू हो गया है, इस वजह से राज्य सरकार के पास जीएसटी में कटौती करने का कोई अधिकार नहीं रह गया है।

मंत्री के इस जवाब से असंतुष्ट होकर सपा तथा कांग्रेस के सदस्यों ने सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए सदन से बहिर्गमन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है