लाइव न्यूज़ :

सरकार से कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई,आगे की रणनीति पर फैसला मंगलवार को : एसकेएम

By भाषा | Updated: December 6, 2021 23:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह दिसंबर संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) द्वारा सरकार के साथ बातचीत करने के लिए गठित पांच सदस्यीय समिति को अभी तक केंद्र से कोई सूचना नहीं मिली है और इसलिए, किसान आंदोलन के संबंध में भविष्य की कार्रवाई के बारे में मंगलवार को मोर्चा की एक बैठक में फैसला किया जाएगा। एसकेएम द्वारा जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।

एसकेएम के तत्वावधान में किसान संगठनों ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानूनी गारंटी, किसानों के खिलाफ “फर्जी मामलों” को वापस लेने और आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के परिवारों के पुनर्वास के लिए आंदोलन को तेज करने की जरूरत है।

एसकेएम 40 से अधिक किसान संघों का एक छत्र निकाय है। एसकेएम ने प्रदर्शनकारी किसानों की फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानूनी गारंटी, तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के परिजनों को मुआवजा और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मुकदमे वापस लिए जाने सहित लंबित मांगों पर सरकार के साथ बातचीत करने के लिए शनिवार को पांच सदस्यीय समिति का गठन किया था।

एसकेएम के सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले हफ्ते फोन पर एक वरिष्ठ किसान नेता से बात की थी।

एसकेएम की पांच सदस्यीय समिति में किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल, अशोक धावले, शिव कुमार कक्का, गुरनाम सिंह चढ़ूनी और युद्धवीर सिंह हैं।

बयान में कहा गया, “पांच सदस्यीय समिति को अब तक केंद्र सरकार से 21 नवंबर, 2021 को प्रधानमंत्री को लिखे अपने पत्र में उल्लिखित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए कोई सूचना नहीं मिली है।”

इसमें कहा गया, “ऐसे में एसकेएम द्वारा कल (मंगलवार) को सिंघू मोर्चा में अपनी बैठक के माध्यम से भविष्य में आंदोलन तेज करने के कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो