लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में नक्सली गतिविधियों की कोई सूचना नहीं : पुलिस महानिदेशक

By भाषा | Updated: January 11, 2021 14:08 IST

Open in App

जयपुर, 11 जनवरी राजस्थान के पुलिस महानिदेशक एम एल लाठर ने सोमवार को कहा कि राज्य में नक्सली गतिविधियों की कोई सूचना नहीं है।

उन्होंने दावा किया कि डूंगरपुर एवं उदयपुर के आदिवासी इलाकों में हिंसक घटनाओं को छोड़कर 2020 में राज्य में कानून-व्यवस्था कुल मिलाकर शांतिपूर्ण रही।

लाठर ने यहां संवाददाताओं से कहा कि 2020 में अपराधों की स्थिति काफी नियंत्रण में रही और इस प्रकार की घटनाओं की संख्या 2019 के मुकाबले पिछले साल करीब 14 प्रतिशत कम हुई।

दक्षिणी राजस्थान में नक्सली गतिविधियों के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने पुलिस के पास इस तरह की कोई सूचना होने से स्पष्ट रूप से इनकार किया।

डूंगरपुर में पिछले साल हिंसा के दौरान विपक्षी दल के कुछ नेताओं ने राज्य के आदिवासी इलाकों में नक्सलियों के सक्रिय होने का आरोप लगाया था।

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि 2020 के दौरान बलात्कार के मामलों में जांच की अवधि घटकर 126 दिन (2019-20) रही, जो इससे पहले 274 दिन (2017-18) थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos