लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में नक्सली गतिविधियों की कोई सूचना नहीं : पुलिस महानिदेशक

By भाषा | Updated: January 11, 2021 18:18 IST

Open in App

जयपुर 11 जनवरी राजस्थान के पुलिस महानिदेशक एम एल लाठर ने सोमवार को कहा कि राज्य में नक्सली गतिविधियों की कोई सूचना नहीं है।

इस बारे में एक सवाल के जवाब में लाठर ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘फिलहाल राज्य में किसी तरह की नक्सल गतिविधि की कोई सूचना नहीं है।’’

उल्लेखनीय है कि पिछले साल डूंगरपुर में हिंसा के दौरान विपक्षी दलों के कुछ नेताओं ने राज्य के आदिवासी इलाकों में नक्सलियों के सक्रिय होने का आरोप लगाया था।

उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्र डूंगरपुर और उदयपुर में हिंसात्मक घटनाओं को छोड़कर अमूमन 2020 में राज्य में कानून और व्यवस्था शांतिपूर्ण बनी रही। डूंगरपुर व उदयपुर के आदिवासी इलाकों सितंबर में उस समय हिंसा भड़क गई थी जब शिक्षकों की भर्ती परीक्षा -2018 के उम्मीदवारों ने एक राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया था। उन्होंने पुलिस पर पथराव किया, कई संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया और वाहनों को रोक दिया था।

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि बीते साल के दौरान बलात्कार के मामलों में जांच की अवधि घटकर 126 दिन (2019-20) रही जो इससे पहले 274 दिन (2017-18) थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी