लाइव न्यूज़ :

किसी भी भारतीय को देश के किसी भी हिस्से में बाहरी नहीं बताया जा सकता : धनखड़

By भाषा | Updated: January 6, 2021 17:14 IST

Open in App

कोलकाता, छह जनवरी पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने बुधवार को कहा कि किसी भी भारतीय को देश के किसी भी हिस्से में ‘‘असंवैधानिक’’ तौर पर बाहरी नहीं बताया जा सकता।

पूर्वी मेदिनीपुर जिले में अपने दौरे के दौरान कोलाघाट में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए धनखड़ ने कहा वह यह सुनिश्चित करने के लिए ‘‘हरसंभव’’ प्रयास करेंगे कि राज्य विधानसभा का आगामी चुनाव निष्पक्ष और परदर्शी तरीके से हो।

तृणमूल कांग्रेस द्वारा ‘बंगाली और बाहरी’ मुद्दा उठाए जाने को लेकर पूछे गए एक सवाल पर धनखड़ ने कहा, ‘‘इस देश के नागरिक को भारत के किसी भी भाग में बाहरी नहीं कहा जा सकता। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पश्चिम बंगाल में कुछ लोग दूसरे राज्यों से आने वालों को बाहरी बताते हैं। यह संविधान की भावना के खिलाफ है।’’

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ दल ने आरोप लगया है कि भाजपा विधानसभा चुनाव जीतने के लिए राज्य में ‘बाहरी’ लोगों को ला रही है।

धनखड़ ने हर किसी से यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया कि आगामी चुनाव में हिंसा ना हो। उन्होंने कहा, ‘‘यह मेरा कर्तव्य है। हम सबका कर्तव्य यह सुनिश्चित करना है कि चुनाव के दौरान हिंसा ना हो। निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव होना चाहिए।’’

उन्होंने लोकसेवकों से भी तटस्थ रहने को कहा। धनखड़ ने कहा कि राज्य सरकार के कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों को राजनीतिक कार्यकर्ताओं वाला काम नहीं करना चाहिए।

अविभाजित मेदिनीपुर जिले के स्वतंत्रता सेनानियों की याद दिलाते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हमें लोकतंत्र को बचाना है। खुदीराम बोस और मातंगिनी हाजरा को याद कीजिए। फैसला निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव का है। लोक सेवकों को यह सुनिश्चित करना चाहिए।’’

धनखड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए 2,000 करोड़ रुपये के उपकरणों की खरीद का ब्योरा देना चाहिए।

राज्यपाल ने पूर्वी मेदिनीपुर के जिला मुख्यालय तामलुक का दौरा किया और मातंगिनी हाजरा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने खुदीराम बोस और अन्य क्रांतिकारियों को भी श्रद्धांजलि दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो