लाइव न्यूज़ :

पश्चिम ओडिशा में प्रवासियों के परिवारों की हालत में कोई सुधार नहीं: अध्ययन

By भाषा | Updated: November 11, 2021 17:42 IST

Open in App

संबलपुर, 11 नवंबर पश्चिम ओडिशा के जो लोग बाहर काम करने गए हैं उनके यहां रहने वाले परिवारों के जीवन स्तर में कोई सुधार नहीं आया है जबकि उनका भेजा पैसा कई घरों के लिए अर्थव्यवस्था का स्तंभ समझा जाता है। एक अध्ययन में यह बात सामने आई है।

संबलपुर विश्वविद्यालय में क्षेत्रीय विकास और आदिवासी अध्ययन उत्कृष्टता केंद्र ने अपने सर्वेक्षण में बताया कि प्रवासियों द्वारा भेजे जाने वाली धनराशि का बड़ा हिस्सा घरों के खर्चों में ही लग जाता है।

केंद्र के नोडल अधिकारी प्रोफेसर अरुण कुमार आचार्य ने कहा कि देखा गया है कि कई परिवारों ने शिक्षा, बच्चों या जमीन खरीदने अथवा पट्टे पर लेने पर और स्वास्थ्य पर खर्च किया है। हालांकि बहुत कम निवेश होने की वजह से उनके समग्र विकास पर सकारात्मक असर नहीं पड़ा है।

सर्वेक्षण में सात जिलों- बारगढ़, संबलपुर, बोलांगीर, झारसुगुडा, सुंदरगढ़, सुबर्णपुर और देवगढ़ में घरों में जाकर 394 परिवारों से बात की गयी। आचार्य के अनुसार अध्ययन से संकेत मिलता है कि पश्चिम ओडिशा के प्रवासियों द्वारा भेजे जाने वाले पैसे से परिवारों के जीवन स्तर और उनके विकास में बड़ी मदद नहीं मिली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र