लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के बीच मुंबई में तत्काल कोई लॉकडाउन नहीं: निकाय अधिकारी

By भाषा | Updated: March 9, 2021 22:37 IST

Open in App

मुंबई, नौ मार्च कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के बावजूद मुंबई में स्थिति नियंत्रण में है और शहर में लॉकडाउन लगाने की तत्काल कोई आवश्यकता नहीं है। यह बात मुंबई के वरिष्ठ निकाय अधिकारियों ने मंगलवार को कही।

मुंबई में सोमवार को कोविड-19 के 1,008 नये मामले सामने आये जिससे यहां संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3,34,572 हो गए।

लॉकडाउन लगाने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर नगर आयुक्त इकबाल चहल ने कहा कि ऐसा करने की तत्काल कोई आवश्यकता नहीं है।

निकाय अधिकारियों के अनुसार मामलों में प्रतिदिन होने वाली वृद्धि जांच की संख्या में बढ़ोतरी का परिणाम है।

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने जनवरी में की जाने वाली 11,000 से 15,000 जांच की संख्या बढ़ाकर वर्तमान में 20,000 से अधिक कर दी है।

सोमवार को निकाय द्वारा 23,000 कोविड-19 जांच की गई।

एक निकाय अधिकारी ने कहा कि शहर में संक्रमित होने की दर छह प्रतिशत दर्ज की गई है, जो महाराष्ट्र के अन्य शहरों की तुलना में काफी कम है।

उन्होंने कहा कि शहर में कोविड-19 के मामले एक जगह केंद्रित नहीं बल्कि बिखरे हुए हैं और इसलिए लॉकडाउन प्रभावी नहीं होगा।

अधिकारी ने कहा, ‘‘वर्तमान में झुग्गी बस्तियों में सिर्फ 2 से 3 फीसदी मामले हैं और आवासीय भवनों से दर्ज मामलों की संख्या भी अधिक नहीं है। ऐसी स्थिति में लॉकडाउन प्रभावी नहीं होगा।’’

अधिकारियों ने हालांकि, चेतावनी दी है कि यदि नागरिकों ने कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया तो निकाय कठोर कदम उठाने के लिए मजबूर हो सकता है।

मीडिया से बात करते हुए बीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि शहर के अस्पतालों में कोविड-19 रोगियों के लिए लगभग 60 प्रतिशत बेड उपलब्ध हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो