कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के बीच मुंबई में तत्काल कोई लॉकडाउन नहीं: निकाय अधिकारी

By भाषा | Updated: March 9, 2021 20:20 IST2021-03-09T20:20:57+5:302021-03-09T20:20:57+5:30

No immediate lockdown in Mumbai amidst increase in cases of Kovid-19: body officer | कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के बीच मुंबई में तत्काल कोई लॉकडाउन नहीं: निकाय अधिकारी

कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के बीच मुंबई में तत्काल कोई लॉकडाउन नहीं: निकाय अधिकारी

मुंबई, नौ मार्च कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के बावजूद मुंबई में स्थिति नियंत्रण में है और शहर में लॉकडाउन लागू करने की तत्काल कोई आवश्यकता नहीं है। यह बात मुंबई के वरिष्ठ अधिकारियों ने मंगलवार को कही।

मुंबई में सोमवार को कोविड-19 के 1,008 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3,34,572 हो गए।

लॉकडाउन लगाने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर नगर आयुक्त इकबाल चहल ने कहा कि ऐसा करने की तत्काल कोई आवश्यकता नहीं है।

निकाय अधिकारियों के अनुसार मामलों में प्रतिदिन होने वाली वृद्धि जांच की संख्या में बढ़ोतरी का परिणाम है।

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने जनवरी में की जाने वाली 11,000 से 15,000 जांच की संख्या बढ़ाकर वर्तमान में 20,000 से अधिक कर दी है।

सोमवार को निकाय द्वारा 23,000 कोविड-19 जांच की गई।

एक निकाय अधिकारी ने कहा कि शहर में संक्रमित होने की दर छह प्रतिशत दर्ज की गई है, जो महाराष्ट्र के अन्य शहरों की तुलना में काफी कम है।

अधिकारी ने कहा कि इस पर विचार करते हुए महानगर में लॉकडाउन लगाने की तत्काल आवश्यकता नहीं है।

अधिकारियों ने हालांकि, चेतावनी दी है कि यदि नागरिकों ने कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया तो निकाय कठोर कदम उठाने के लिए मजबूर हो सकता है।

मीडिया से बीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि शहर के अस्पतालों में कोविड-19 रोगियों के लिए लगभग 60 प्रतिशत बेड उपलब्ध हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: No immediate lockdown in Mumbai amidst increase in cases of Kovid-19: body officer

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे