लाइव न्यूज़ :

गीता प्रेस में किसी प्रकार का वित्तीय संकट नहीं :रवि किशन

By भाषा | Updated: June 9, 2021 20:21 IST

Open in App

गोरखपुर, नौ जून गोरखपुर से लोकसभा सदस्य रवि किशन ने गीता प्रेस के आर्थिक संकट से गुजरने और बंद होने को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही खबरों का बुधवार को खंडन किया।

रवि किशन ने कहा, "मैं सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों से हैरान था कि गीता प्रेस किसी तरह के वित्तीय संकट का सामना कर रही है और बंद होने की कगार पर है। इस शानदार प्रेस का दौरा करने के बाद, मेरे सभी संदेह दूर हो गए हैं। मुझे यह बताते हुये बहुत खुशी हो रही है कि गीता प्रेस जो पिछले कई दशकों से सनातन धर्म को बढ़ावा दे रहा है और इसकी रक्षा कर रहा है, वह अच्छी तरह से चल रहा है।"

उन्होंने बताया कि प्रेस दो लाख वर्ग फीट क्षेत्र में स्थित है, और मैंने एक जर्मन प्रिंटिंग मशीन और कई अन्य उच्च तकनीक मशीनें यहां देखीं। प्रेस में वित्त की कोई कमी नहीं है, और मैं सभी को बताना चाहता हूं कि प्रेस कभी भी किसी तरह का दान स्वीकार नहीं करता है, इसलिए कृपया धोखाधड़ी से सावधान रहें।

उन्होंने कहा, "प्रेस पूरी तरह से आत्मनिर्भर है और यह कर्मचारियों के वेतन के रूप में लगभग 80 लाख रुपये प्रति माह देता है। यहां हर महीने 15 भाषाओं में लाखों किताबें छपती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे