लाइव न्यूज़ :

सिनेमा टिकटों की ऑनलाइन बिक्री को लेकर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है : आंध्र प्रदेश सरकार

By भाषा | Updated: September 14, 2021 19:11 IST

Open in App

अमरावती, 14 सितंबर आंध्र प्रदेश की वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी सरकार ने सिनेमा टिकट ऑनलाइन बेचने के अपने कदम को लेकर अलग-अलग वर्गों की ओर से कड़ी आलोचना का सामना करने के बाद मंगलवार को कहा कि यह प्रस्ताव फिल्म उद्योग द्वारा ही रखा गया था।

सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री पर्नी वेंकटरमैया (नानी) ने कहा कि सरकार अभी प्रस्ताव का 'केवल अध्ययन' कर रही है और फिल्म निर्माताओं, वितरकों, प्रदर्शकों व अभिनेताओं जैसे हितधारकों के साथ विचार-विमर्श करने के बाद ही अंतिम निर्णय लेगी।

मंत्री ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ''ऑनलाइन टिकट बिक्री से दर्शकों और सरकार दोनों को फायदा होगा। सिनेमा देखने वालों को काला बाजारी में टिकट नहीं खरीदना पड़ेगा और सरकार को राजस्व का नुकसान नहीं होगा।''

नानी ने बताया कि सरकार ने 2019-20 में सिनेमाघरों से 40 करोड़ रुपये का कर राजस्व अर्जित किया।

चलचित्र (सिनेमैटोग्राफी) मंत्री नानी ने कहा, ''जनवरी 2020 में, दो तेलुगु फिल्म ब्लॉकबस्टर रहीं, जिन्होंने आंध्र प्रदेश के 13 जिलों में 170 करोड़ रुपये की कमाई की। उन दो फिल्मों को अकेले 25 करोड़ रुपये का कर देना चाहिए था, लेकिन सरकार को पूरे साल में सभी फिल्मों से क्या मिला, केवल 40 करोड़ रुपये ।''

आंध्र प्रदेश में लगभग 1,100 सिनेमा घर हैं, जिनमें से प्रत्येक में बैठने की औसत क्षमता 300 है।

मंत्री ने कहा, ''फिल्म उद्योग के कुछ बड़े लोगों ने कुछ महीने पहले मुख्यमंत्री को एक प्रतिवेदन दिया था कि सिनेमा टिकट ऑनलाइन बेचे जाएं। तदनुसार, हमने प्रस्ताव का अध्ययन करने के लिए एक समिति गठित की है। हम निर्णय लेने से पहले जल्द ही सभी हितधारकों से बात करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट