लाइव न्यूज़ :

नगा समूहों पर कोई अंतिम करार नहीं, असम, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश से होगा परामर्श :गृह मंत्रालय

By भाषा | Updated: November 1, 2019 05:24 IST

Open in App

केंद्र ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने नगा उग्रवादी समूहों के साथ बातचीत अभी समाप्त नहीं की है और वह किसी समझौते पर पहुंचने से पहले असम, मणिपुर तथा अरुणाचल प्रदेश राज्यों समेत सभी पक्षों से सलाह-मशविरा करेगा।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सरकार के संज्ञान में आया है कि मीडिया और सोशल मीडिया में अफवाहें फैलाई जा रही हैं कि अंतिम नगा समझौता हो गया है और जल्द इसकी घोषणा की जाएगी। बयान में कहा गया, ‘‘देश के कुछ हिस्सों में इससे चिंता पैदा हो रही है। साफ है कि नगा समूहों के साथ किसी समझौते पर पहुंचने से पहले असम, मणिपुर तथा अरुणाचल प्रदेश राज्यों समेत सभी पक्षों से उचित परामर्श लिया जाएगा और उनकी चिंताओं पर विचार किया जाएगा।

इस तरह की अफवाहों और गलत सूचनाओं पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है।’’ केंद्र सरकार ने मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश और असम में नगा बहुल इलाकों के एकीकरण की एनएससीएन-आईएम की मांग पहले ही खारिज कर दी है। पूर्वोत्तर के तीनों राज्यों ने भी इस मांग का पुरजोर विरोध किया।

इस बीच मणिपुर के कई इलाकों में इस मांग के समर्थन में बंद के आह्वान के कारण सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा कि नगा शांति वार्ता से राज्य की क्षेत्रीय अखंडता और प्रशासनिक ढांचा प्रभावित नहीं होना चाहिए। 

टॅग्स :मणिपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुवाहाटी में कुकी जो काउंसिल के प्रतिनिधिमंडल से मिले मणिपुर सीएम वाई खेमचंद सिंह, शांति और सामान्य स्थिति पर 1.45 घंटा चर्चा

भारतManipur Protests: मणिपुर में भाजपा सरकार ने पास किया फ्लोर टेस्ट, नई सरकार के आते ही चुराचंदपुर में हिंसक प्रदर्शन, 5 लोग घायल

भारतमणिपुर को नया मुख्यमंत्री मिला, युमनाम खेमचंद सिंह ने ली सीएम पद की शपथ

भारतमणिपुर में राष्ट्रपति शासन हटाया गया, एनडीए नेताओं ने सरकार बनाने का दावा पेश किया

भारतकौन हैं युमनाम खेमचंद सिंह? जानिए मणिपुर के होने वाले मुख्यमंत्री के बारे में

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं