लाइव न्यूज़ :

गाजीपुर सीमा से कोई भी किसान गुप्त रूप से दिल्ली नहीं जाएगा : टिकैत

By भाषा | Updated: July 21, 2021 23:39 IST

Open in App

गाजियाबाद(उप्र), 21 जुलाई भारतीय किसान संघ (बीकेयू) के नेता राकेश टिकैत ने स्थानीय निवासियों की सुविधा के लिए अधिकारियों से प्रदर्शन स्थलों के पास की सड़कों को फिर से खोलने का आग्रह करते हुए बुधवार को कहा कि गाजीपुर सीमा से कोई भी किसान "गुप्त रूप से" दिल्ली नहीं जाएगा।

किसान नेता ने गाजीपुर सीमा पर यह टिप्पणी की। दरअसल, प्रदर्शनकारी किसान संघों का नेतृत्व कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) को बृहस्पतिवार से संसद के पास जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने की अनुमति मिली है।

हालांकि, संसद के मानसून सत्र के बीच इलाके में भारी संख्या में सुरक्षा बल की तैनाती के साथ दिल्ली के बीचों-बीच स्थित जंतर-मंतर पर नौ अगस्त तक प्रदर्शन के लिए अधिकतम 200 प्रदर्शनकारियों को ही अनुमति दी गई है।

टिकैत ने कहा कि एसकेएम के अंतर्गत कुल 200 किसान रोजाना बस से जंतर मंतर जाएंगे, जैसा कि अनुमति दी गई है।

उन्होंने कहा, "स्थानीय लोगों की परेशानी को कम करने के लिए अधिकारियों द्वारा बंद किए गए विरोध स्थलों के पास की सड़कों को फिर से खोला जाना चाहिए। कोई भी किसान गुप्त रूप से दिल्ली नहीं जाएगा। "

बीकेयू के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने एक बयान जारी कर कहा कि वह गाजीपुर सीमा से गाजियाबाद शहर के डाबर चौक तक एक महत्वपूर्ण मार्ग का जिक्र कर रहे हैं, जो नवंबर 2020 में दिल्ली की सीमाओं पर शुरू हुए विरोध प्रदर्शन के कारण प्रभावित हुआ है।

मंच से समर्थकों को संबोधित करते हुए, टिकैत ने आगे कहा कि विवादास्पद तीन केंद्रीय कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर "किसान क्रांति" के लिए एक "देशव्यापी आंदोलन" आयोजित किया जाएगा।

इस बीच, कर्नाटक के किसानों का एक जत्था उनके नेता चुक्की नंजुदावामी के नेतृत्त्व में इस आंदोलन के साथ एकजुटता दिखाने के लिए बुधवार को गाजीपुर सीमा पर पहुंचा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे