लाइव न्यूज़ :

पीएम केयर्स निधि को निजी दर्शाने के लिए कोई तथ्य नहीं: उच्च न्यायालय में दलील दी गयी

By भाषा | Updated: October 6, 2021 21:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर पीएम केयर्स निधि को सरकारी कोष नहीं बताने के केंद्र के रुख का विरोध करते हुए एक वकील ने बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में कहा कि इस बात को दिखाने का कोई तथ्य नहीं है कि यह निधि निजी प्रकृति की है।

पीएम केयर्स फंड को संविधान के तहत ‘राजकीय’ घोषित करने और इसके कामकाज में पारदर्शिता लाने का निर्देश देने का अनुरोध करने वाले याचिकाकर्ता ने मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल की अध्यक्षता वाली पीठ से कहा कि संविधान किसी सरकारी पदाधिकारी को ऐसा ढांचा स्थापित करने की अनुमति नहीं देता जो उसके दायरे से ही बाहर हो।

दलील दी गयी कि एक उच्च स्तर के पदाधिकारी का उल्लेख, राजकीय चिह्न का उपयोग, आधिकारिक डोमेन नेम इस बात की ओर इशारा करते हैं कि पीएम केयर्स फंड भारत सरकार का ही आयाम है।

केंद्र के रुख का विरोध करते हुए याचिकाकर्ता एस गंगवाल की ओर से अधिवक्ता श्याम दीवान ने कहा, ‘‘मुद्दे की बात यह है कि जब एक उच्च सरकारी पदाधिकारी हैं तो क्या वे ऐसा ढांचा बना सकते हैं जो संविधान के दायरे से बाहर का हो।’’

कोरोना वायरस महामारी के दौरान स्वास्थ्य आपातकाल के दौरान सार्वजनिक उद्देश्य से प्रधानमंत्री द्वारा घोषित ट्रस्ट के नाम में ‘प्रधानमंत्री’ शब्द के उपयोग को रेखांकित करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता ने कहा कि कोई भी आम आदमी मानेगा कि इसे सरकार ने स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि पीएम केयर्स में न्यासियों के रूप में सरकारी पदाधिकारी हैं और प्रधानमंत्री इसके अध्यक्ष हैं और यहां तक कि इसका संचालन भी साउथ ब्लॉक स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय से हो रहा है।

वरिष्ठ अधिवक्ता ने कहा, ‘‘हम ये नहीं कह रहे कि गतिविधियां खराब हैं। हम कह रहे हैं कि इसे संविधान के दायरे में लाया जाना चाहिए। पीएम केयर्स में निजी क्या है? क्या कोई कह सकता है कि यह सरकारी नहीं है? आत्म-निर्धारण के अतिरिक्त ऐसा कोई कारक नहीं है जो कह सके कि यह सरकारी नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos